फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

VIRAL VIDEO: टोल प्लाजा पर सिपाही की गुंडागर्दी, कर्मचारी पर थप्पड़ों की बरसात

Fri, 05 Oct 2018 03:06 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ आगरा

आगरा के एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में दिखाई दे रहे सिपाही ने टोल कर्मी को थप्पड़ मारा और खुद की पिस्टल निकालने की कोशिश की। पूरा मामला थाना बाह क्षेत्र के टोल प्लाजा का है। बताया जा रहा है कि इस सिपाही का नाम पंकज है। पंकज का टोल मांगने को लेकर झगड़ा हो गया। दरअसल टोलकर्मियों ने सिपाही से पर्ची कटवाने की बात कही जिस पर सिपाही पंकज ने अपना परिचय देते हुए टैक्स न देने की बात कही लेकिन वर्दी में न होने के चलते टोल कर्मियों ने सिपाही की एक न सुनी जिसके बाद सिपाही टोलकर्मी से मारपीट पर उतर आया। देखिए तस्वीरों में कैसे टोल पर सिपाही बेखौफ होकर गुंडागर्दी दिखा रहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें