फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मोबाइल की दुनिया में खो चुका युवा, दिमाग भी हो रहा कमजोर

आज के दौर में मोबाइल सभी के जीवन में एक ऐसा साथी हो गया है, जिसके बिना रहना असंभव सा लगता है। खासकर इसका जो दुष्प्रभाव है वह आज के युवा वर्ग में अधिक है। वह पूरी तरह से मोबाइल की दुनिया में खो चुके हैं, देश दुनिया में क्या हो रहा है इसका उनको पता नहीं है। इसी विषय पर रविवार को नागरी प्रचारिणी में बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि आजकल के दौर में मोबाइल पर लगाम बेहद जरूरी है। बच्चों में यह आदत तेजी से हो रही है। इस कारण उनका दिमाग भी कमजोर हो रहा है। स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों को भी सोचना चाहिए कि स्क्रीन टाइम कम से कम रहे और शारीरिक गतिविधियां ज्यादा करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें