फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवाओं के लिए एक और माैका, अब कंप्यूटर कोर्स के लिए 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Arun Parashar Updated Thu, 09 Jul 2026 07:03 PM IST

आगरा में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने बेरोजगार युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने के लिए मांगे गए आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले 10 जुलाई को अंतिम तिथि थी। अब इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। उन्हें कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना से ओ लेवल और ट्रिपल सी के रोजगारपरक कोर्स कराए जाएंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विजयलक्ष्मी मौर्या ने बताया कि पिछड़े वर्ग के न्यूनतम इंटरमीडिएट पास बेरोजगार युवाओं जिनके परिवार की आय अधिकतम एक लाख वार्षिक है, वे पात्र हैं। किसी संस्थान से छात्रवृत्ति का लाभ न लेने और आयु 35 वर्ष से अधिक न होने की अनिवार्यता है। बताया कि अधिक युवाओं को मौका मिल सके इसके लिए 10 दिन और आवेदन का समय दिया गया है। अब अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन backwardwelfare.up.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं। इसके बाद आवेदनपत्र की हार्ड कॉपी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र की प्रति पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण विभाग में भी जमा करनी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें