आगरा के खेरागढ़ के गांव कैथोली निवासी युवक के साथ बीते चार दिसम्बर को मारपीट की गई थी। इसमें गंभीर रूप से घायल युवक दीपक (16) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दाैरान युवक की माैत हो गई। इससे परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन खेरागढ़ तहसील के सामने सैंया रोड पर धरने पर बैठ गए। सड़क पर जाम लगा दिया।