फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुभाष बाजार हादसे का सीसीटीवी आया सामने, मलबे के साथ नाले में समाई महिला

Dhirendra Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 01:09 PM IST

आगरा के सुभाष बाजार में हुए दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक महिला दुकान के बाहर बंद शटर के पास बैठी थी। तभी अचानक दुकान भरभराकर गिर गई और महिला मलबे के साथ नीचे नाले में समा गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव टीमें लगातार तीसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं और मलबा हटाने के साथ नाले में तलाश जारी है। यह हादसा थाना मंटोला क्षेत्र के सुभाष बाजार का है, जहां महिला की तलाश के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें