आगरा में एत्मादपुर के बरहन तिराहे स्थित हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के गांव मरसेना निवासी 33 वर्षीय रूपा पत्नी धर्मेंद्र बाइक पर बैठकर आगरा में रिश्तेदारी में जा रहीं थीं। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने हाईवे की एक लेन बंद कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।