यूपी के आगरा जिले के कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को भावुक कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया। ऑन ड्यूटी उप स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच उनकी पत्नी हरेंद्री देवी भावुक हो गईं। हरेंद्री देवी ने कहा कि यदि मामले में दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे देंगी। यह कहते-कहते वह भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके आंसू देखकर मौके पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारी भी भावुक हो गए।