फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश से यमुना किनारा रोड पर जलभराव...रोडवेज बस हुई बंद, वाहनों की लगी कतार

अरुन पाराशर Updated Wed, 03 Sep 2025 05:10 PM IST

आगरा में हुई मूसलाधार बारिश के बाद यमुना किनारा रोड पर स्ट्रेची ब्रिज के नीचे करीब 3 से 4 फीट पानी भर गया है। इसकी वजह से दो पहिया और चार पहिया वाहन यहां से निकल नहीं पा रहे हैं। जिन दो पहिया वाहन चालकों ने अपने वाहनों को यहां से निकालने की कोशिश की तो वाहन रास्ते में ही बंद हो गए। ऐसे में यमुना किनारा रोड पर स्ट्रेची ब्रिज से हाथी घाट और स्ट्रेची ब्रिज से जीवनी मंडी की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लगा हुआ है। सैकड़ो की संख्या में वाहन जाम में फंसे हुए हैं। जीवनी मंडी की ओर से आ रही रोडवेज बस के चालक ने जब बस को स्ट्रेची ब्रिज के नीचे से निकालने की कोशिश की तो बस बीच रास्ते में ही बंद हो गई। इस बस में कई सवारियां भी बैठी हुई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें