फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क का ऐसा हाल...शादी वाले भी नहीं आते, बेटे रह जाएंगे कुंवारे; ग्रामीणों ने बयां किया दर्द

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 02:06 PM IST

आगरा। तहसील किरावली को विकास खण्ड अकोला से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग गांव नहचानी पर जलभराव की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जलभराव और कीचड़ युवाओं की शादियों में भी रोडा बन रहा है। गांव की रहने वाली महिला सरोज ने बताया कि कीचड़ और जल भराव की वजह से युवाओं की शादियां भी नहीं हो रही है और बीते 2 साल से सभी ग्रामीण कीचड़ और जल भराव के बीच निकालने को मजबूर हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि नहीं सुन रहे हैं। जिसकी वजह से समस्या दिन-व-दिन बिगड़ती जा रही है। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली से जूझ रहा है। साथी गांव में तहसील और ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरीके से पानी निकासी नहीं होने की वजह से जल भराव से जूझ रही है, अन्य ग्रामीणों का भी कहना है कि 2 साल से समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ स्कूली बच्चे भी कीचड़ के बीच से निकलते हैं बुजुर्गों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें