आगरा में हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोहामंडी से सेंट जाॅन्स काॅलेज रोड के साथ ही कई क्षेत्रों में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति रही।