फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खुदाई में तोड़ दीं पानी की लाइनें, 50 से ज्यादा घरों जलापूर्ति हुई ठप

आगरा के ककरैठा में जल निगम ने पाइप लाइन डालने में ऐसी लापरवाही बरती कि पानी की पाइप लाइनें तोड़ दी गईं, जबकि बिजली की केबल उखाड़ दी गईं। खुदाई में कटे बिजली के तारों से चिंगारियां उठती रहीं। इसके नजदीक ही गैस लाइन होकर निकल रही है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था, जबकि पानी की लाइन तोड़ने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया और 50 से ज्यादा घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। शनिवार को जल निगम की गंगाजल परियोजना इकाई ने ककरैठा में गहरी पाइप लाइन डालने के दौरान पानी की लाइन तोड़ दी। बिजली की केबल कटी तो टोरंट से पावर सप्लाई बंद नही कराई। केबल के टूटते ही उससे चिंगारी उठने लगी। बुलडोजर का पंजा कई बार इसके संपर्क में आने से बचा। क्षेत्रीय लोग हादसे की आशंका से घबरा गए। पानी की पाइप लाइन टूट जाने से आधे घंटे तक गंगाजल बहता रहा। ककरैठा निवासी गोपाल यादव ने बताया कि खुदाई करते समय गैस और टोरंट की लाइन को तोड़ दिया। आबादी क्षेत्र को देखते हुए सावधानी नहीं बरती जा रही है। लाखन सिंह यादव ने बताया कि पानी की पाइप लाइन को तोड़ दिया है। हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें