सावन के पहले सोमवार पर बारिश से मंदिरों में आए श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, बारिश के चलते जलभराव श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन गया। एमजी रोड पर मेट्रो कार्य के चलते हुए गड्ढों में पानी भरने की वजह से वाहन फंस गए। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।