फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कीठम और भांडई के बीच बिछाई जा रही रेलवे लाइन से ग्रामीण क्यों परेशान...जानें वजह

आगरा के कीठम और भांडई के बीच 26 किलोमीटर की रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। इस लाइन के किनारे नगला कूकथला नाम का एक गांव भी मौजूद है। इस गांव के लोग कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। उनका कहना है कि गांव में एक प्राथमिक विद्यालय व श्मशान मौजूद है। रेलवे लाइन के बनने की वजह से विद्यालय और श्मशान गांव से अलग हो जाएगा। ऐसे में गांव के करीब 500 से ज्यादा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं प्राथमिक विद्यालय में जो बच्चे पढ़ते हैं वह स्कूल नहीं जा पाएंगे और शमशान पर दाह संस्कार करने वालों को भी परेशानी होगी। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है, उनकी मांग है कि गांव वालों के लिए एक अंडर पास निकाला जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो 20 मई से यह लोग खंडवाई नहर की पुलिया पर धरने पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें