फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:सवारियां बैठाकर करते थे छिनैती, 4 गिरफ्तार

आगरा के थाना शमसाबाद और थाना डौकी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार पहिया वाहन में सवारी बैठाकर उनसे छिनैती करने वाले 4 बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र राव ने बताया है कि 24 जुलाई को छोटेलाल निवासी श्यामू का घेर थाना दिहोली, राजस्थान बिजलीघर आगरा पर रात 10 बजे घर जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में खड़ा था। तभी एक थार गाड़ी वाला आया और राजाखेड़ा के लिए आवाज लगाने लगा। उसने पहले से ड्राइवर समेत दो लोग बैठे थे। वह भी उसी गाड़ी में बैठ गया। आरोप है कि चालक ने सिकतरा गांव के पास तमंचा लगाकर जेब में रखे 10 हजार रुपये, कान की बाली, एक चांदी का कड़ा, दो मोबाइल फोन लूटे और उसे वहीं उतारकर भाग गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें