फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वृंदावन में आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन को पाने लगी दो किमी लंबी लाइन

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में सोमवार को आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के कारण भीड़ का दबाव अधिक रहा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही मंदिर के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कराकर लाइन लगवाई, लेकिन जनसैलाब के आगे सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। स्थिति यह रही कि बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। कुछ ही घंटों में डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद काफी जद्दोजहद करके दर्शन पा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें