फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अस्पताल में मरीज की माैत पर हंगामा...परिजनों ने लगाया जाम, इलाज में लापरवाही का आरोप

अरुन पाराशर Updated Mon, 10 Nov 2025 08:21 PM IST

आगरा के शहीद नगर स्थित एक अस्पताल में मरीज की माैत हो गई। परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शहीद नगर तिराहे के पास जेके हॉस्पिटल में रजरई निवासी लाखन सिंह की इलाज के दाैरान मौत हो गईं। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर को पेट में दर्द हुआ था। उन्हें शहीद नगर के जेके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। सोमवार दोपहर डॉक्टरो ने कहा कि मरीज की तबीयत ज्यादा खराब है, इन्हें इमरजेंसी ले जाएं। परिजन मरीज को जीआर हॉस्पिटल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। माैके पर पुलिस पहुंच गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें