आगरा के छीपीटोला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की जमीन पर रविवार सुबह कुछ अराजक तत्वों ने कब्जे का प्रयास किया। कमेटी पदाधिकारी के भतीजे दीपक जैन से मारपीट की और दरवाजे पर अपना ताला लगा दिया। सूचना पर मंदिर कमेटी के लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग पहुंच गए। थाना रकाबगंज का घेराव कर दिया। विरोध स्वरूप दुकानें बंद कर दी। पुलिस से भी जैन समाज के लोगों की बहस हो गई। शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। एहतियातन मंदिर के पास फोर्स तैनात किया गया है।