आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-26 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परिणाम घोषित किए हैं। इसे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों का परिणाम लगभग तैयार हो चुका है। परास्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम शेष हैं, जिन्हें तैयार किया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से शेष पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।