आगरा। यूनेस्को ने संस्कृति और कला शिक्षा सप्ताह के दो दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन में आयोजन शुरू किया। इसकी थीम ताजमहल से ताजगंज तक, जीवंत विरासत की कहानी एक कबूतर के जुबानी रखी है। इसमें छात्र-छात्राओं ने डू-इट योरसेल्फ किट से ताजमहल के साथ ताजगंज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कारोबार आदि के बारे समझा।