फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली चोरी पकड़ने पर टोरेंट टीम पर हमला, दो घायल

आगरा। थाना शाहगंज के कमाल खां में बिजली चोरी पकड़ने गई टोरेंट टीम पर हमला बोला गया। लाठी-डंडों से पीटकर दो कर्मचारी घायल कर दिए गए। मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 7 जुलाई की दोपहर करीब 1 बजे की। टोरेंट की टीम कमाल खां क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची थी। भूमिगत केबल से तार जोड़कर मोहम्मद इकबाल के मकान में बिजली सप्लाई होती मिली। टीम ने केबल को हटा दिया और टेपिंग कर दी गई। तभी कुछ लोग आ गए और टीम पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में टेक्नीशियन रोहित और महिला सुरक्षाकर्मी मिथिलेश घायल हो गई। कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर खुद को बचाया। इसके बाद थाना ताजगंज में तहरीर दी गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि रोहित, मोहम्मद इकबाल, मौहसीन, बोना, रहीश और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें