आगरा। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर हिंदूवादियों में आक्रोश है। शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले किन्नर समाज ने हरीपर्वत चौराहे पर बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बांग्लादेश के पुतले पर चप्पल जूते बरसाये। विश्व हिंदू महासंघ की किन्नर प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव तिवारी कहना था कि बांग्लादेश सुधर जाए, वरना कार्यकर्ता बांग्लादेश के लिए कूच कर देंगे ।