फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताजमहल में सीढ़ियों से गिरी पश्चिम बंगाल की पर्यटक, महिला के पैर में आई गंभीर चोट

अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:41 AM IST

मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने पश्चिम बंगाल से आई एक महिला पर्यटक रविवार को हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार छपरा जिला नादिया पश्चिम बंगाल निवासी 50 वर्षीय महिला पर्यटक पश्चिमी गेट की सीढ़ियों से उतरते समय अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ी। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई, जिससे वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला पर्यटक को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायल महिला को समय पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सकी। मौके पर मौजूद पर्यटकों ने भी ताज सुरक्षा पुलिस की सजगता और मानवीय व्यवहार की सराहना की। महिला पर्यटक की मदद में उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु तथा महिला आरक्षी प्रीति शामिल रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें