आगरा में नेशनल हाईवे स्थित झरना नाले से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में स्थित बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के महंत गोपाल भारद्वाज ने बताया कि यह मंदिर अपनी विशेष मान्यता के लिए प्रसिद्ध है। देश में बालाजी के प्रमुख रूप से दो ही सिद्ध स्थल माने जाते हैं एक राजस्थान का मेंहदीपुर बालाजी और दूसरा यह प्राचीन स्थल। यहां दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होने और मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मेले जैसा माहौल रहा। आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं में भगवान भारद्वाज, दीपक गौतम, जलद गौतम और अर्णव गौतम, रणवीर धाकरे सहित कई लोग जुटे रहे।