आगरा। सदर थाने की पुलिस ने सर्विस सेंटर के बाहर से बाइक चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। शाहगंज के सराय ख्वाजा निवासी मो. आमिर सोहिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि वह सेवला के सेंटर में कार मैकेनिक हैं। 3 मार्च को उनकी बाइक चोरी हो गई। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि नैनाना जाट से सेवला निवासी जयवीर, तेजस और नीतेश पकड़े गए हैं। इनसे चोरी की बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाइक को धौलपुर में बेचने जा रहे थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद