फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:आगरा कॉलेज में विधि संकाय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है

आगरा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से अनुमोदन में देरी के कारण आगरा कॉलेज में विधि संकाय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्र असमंजस में हैं। दूसरी ओर सत्र भी पिछड़ रहा है। आगरा कॉलेज के विधि संकाय में बृहस्पतिवार को सुबह से सत्र 2026-27 में बीए-एलएलबी (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) में प्रवेश शुरू होने के संबंध में जानकारी के लिए छात्र व अभिभावकों आना-जाना लगा रहा। सभी का स्टाफ से एक ही सवाल कि प्रवेश के लिए पोर्टल कब से खुलेगा लेकिन कॉलेज कर्मियों से एक ही उत्तर मिलता है कि जल्द शुरू होने वाला| आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि बीसीआई से आवश्यक अनुमोदन मिलने के बाद ही विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाते हैं। पिछले महीने पत्र भेजा है। जैसे ही वहां से अनुमति मिलती है प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें