फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टीम पापा ने छेड़ा संग्राम, स्कूलों की तानाशाही के खिलाफ डीएम कार्यलय पर प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स (टीम पापा) के दो गुटों ने सोमवार से स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। इससे पहले इसे लेकर रविवार को बैठक की गई। इसमें अभिभावकों ने एकमत होकर स्कूलों की फीस व अन्य मदों में की गई वृद्धि का विरोध किया। टीम पापा के संस्थापक दीपक सिंह सरीन ने स्कूलों की मनमानी के खिलाफ धरने की योजना बनाई। जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को धरना शुरू किया गया। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें हर साल सिलेबस में बदलाव और महंगी किताबें मंगाने से रोकने की मांग की। इसके अलावा कोरोना काल के दौरान ली गई फीस में से 15 फीसदी फीस का समायोजन, एनसीईआरटी किताबें को स्कूल में लगाने, यूनिफॉर्म 5 साल से पहले नहीं बदलने और 10 फीसदी से अधिक फीस वृद्धि नहीं करने की मांगें प्रमुख हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें