उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित ताज महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए रविवार को बॉलीवुड सिंगर जावेद अली पहुंचे। उनके फैंस बेताब नजरों से मोबाइल की रोशनी में उन्हें देखने के लिए उत्साहित दिखे। मुक्ताकाशी के मंच पर सिंगर ने फिल्म गजनी का सॉन्ग 'तू मेरी अधूरी प्यास प्यास...' गाने से सभी का दिल जीत लिया। उनकी आवाज सुन दर्शक दीर्घा में तालियों की गड़गड़ाहट और सीटी बजती रही। शिल्पग्राम में बच्चे से लेकर बड़े तक जावेद के गाने सुन झूमने पर मजबूर हो गए।