उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मेहताब बाग पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां चलने वाली बैटरी कार तीन बैरियर तोड़कर ताज व्यू प्वाइंट तक पहुंचती है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बैरियर के आगे से बैटरी कार सवारियां लेकर आ रही है। वीडियो शनिवार दोपहर 3:00 बजे का बताया जा रहा है। ठेकेदार और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है।