मीट एट आगरा में जूता, सोल, मशीनरी समेत कई तरह की स्टॉल लगी हैं । इसमें देश-विदेश के उद्यमी अपने उद्यम के आधार पर बुकिंग कर रहे हैं। मेले में सबसे ज्यादा सिंथेटिक की स्टाल लगी हैं। इससे जूता, चप्पल, बैग, सजावटी सामान समेत कई तरह के उत्पाद बनाए जा रहे हैं । उद्यमियों का कहना है कि सिंथेटिक का चलन तेजी से बढ़ा है। देश दुनिया में इसके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।