आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल को तैराकी के लिए तैयार कर दिया गया है। सोमवार को पानी की मोटर को ठीक कराया गया। इसके बाद सफाई कराकर बड़े तरणताल में पानी भर दिया गया और बच्चों के लिए बनाए गए छोटे तरणताल की सफाई कराई गई। पहले दिन 14 लोगों ने पंजीकरण कराया।