फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में नवरात्र पर मंदिरों की रहेगी कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने तैयार किया प्लान; ड्रोन से होगी निगरानी

नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए आगरा पुलिस ने सुरक्षा प्लान बनाया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से प्रमुख मंदिरों में निगरानी रखी जाएगी। दो महिला दरोगा और 6 सिपाही तैनात रहेंगी। बाजारों में एंटी रोमियो स्क्वैड रहेगा। शोहदों पर पुलिस की नजर रहेगी। कहीं भी शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवरात्रि में यमुना किनारा मार्ग पर कामाख्या देवी मंदिर, नूरी दरवाजा व शाहगंज में काली माता मंदिर, खंदारी पर वैष्णो देवी मंदिर, केंद्रीय हिंदी संस्थान में शीतला माता मंदिर, सुभाष पार्क और न्यू राजा मंडी में चामुंडा माता मंदिर, बेलनगंज में पथवारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इसके अलावा भी मंदिरों में भीड़ रहती है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के लिए कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की गई है। हर प्रमुख मंदिर में 2 महिला दरोगा के साथ 6-6 महिला पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। इनके अलावा थाने की फोर्स भी रहेगी। मंदिरों में आने और जाने में किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए पहले से ही योजना बना ली गई है। शहर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। बाजारों और प्रमुख रास्तों पर एंटी रोमियो स्क्वैड के साथ ही पीआरवी की ड्यूटी भी लगाई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें