आगरा। बापू नगर स्थित महात्मा गांधी व बाबा साहब आंबेडकर के मूर्ति स्थल से छेड़छाड़ के मामले ने सोमवार को राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।