फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक के सिर में मारा सूजा...पत्नी के प्रेमी ने कराया था जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये में दी सुपारी

आगरा के हाईवे पर थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अबुल उलाह कट के पास एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया था। दो हमलावरों ने उसके सिर में सूजा मार दिया था। घायल युवक के इमरजेंसी में जाते हुए रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया था। भगवान टॉकीज स्थित अबुल उल्लाह दरगाह के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सचिन पर जानलेवा हमला उसकी पत्नी के प्रेमी राहुल ने करवाया था। उसने अपने परिचित युवक जोगेंद्र को 10 हजार की सुपारी दी थी। एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महादिक ने बताया कि राहुल संजय प्लेस में फाइनेंस का काम करता है। उसके ऑफिस में सचिन की पत्नी भी काम करती थी। राहुल और महिला के बीच संबंध हो गए। इस बात की भनक सचिन को भी हो गई। राहुल ने सचिन से भी दोस्ती कर ली, जिससे वह शक न कर सके। दिसंबर 2024 में सचिन को शक हो गया। इस बात पर उनके बीच झगड़ा भी हुआ। इस कारण सचिन की पत्नी ने भी राहुल के ऑफिस में काम करना बंद कर दिया। इस कारण ही राहुल सचिन को रास्ते से हटाना चाहता था। उसने उसकी हत्या का प्लान बनाया अपने ऑफिस में काम करने वाले जोगिंदर से 10 हजार रुपये में बात की। घटना वाले दिन जोगेंद्र अपने भाई करन के साथ आया। दोनों ने सचिन को रोक कर सिर में सूजा मार दिया। हालांकि उसकी किस्मत अच्छी थी। जान बच गई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। राहुल सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें