आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र का सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह वैवाहिक साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाता था। युवतियों के संपर्क करने पर पहले शादी की बात करता था। बाद में खुद की क्रिप्टो ट्रेडिंग कंपनी बताकर जाल में फंसा लेता था। उन्हें रकम लगाने पर मुनाफे का लालच देता था। उसके खिलाफ 6 शिकायतें एनसीआरपी पर मिली थीं।