आगरा। यमुनापार के भगवती बाग में रविवार को तगादा करने पड़ोसी के घर पहुंचे बीसी संचालक की मौत के बाद बवाल हो गया। मृतक के परिजन ने पड़ोसी पर पिटाई और करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पड़ोसी के घर को घेरकर पथराव किया। गुस्साए लोगों ने कई घंटे तक हंगामा किया। पुलिस से भी झड़प की। छह घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।