आगरा। श्रीराम कथा का आयोजन 29 जनवरी से 6 फरवरी तक संजय पैलेस स्थित पूर्व मुखी हनुमान मंदिर पर किया जा रहा है जिसमें मुख्य कथा वाचक सुभाष चंद्र शास्त्री अपने मुख से श्री राम कथा का व्याख्यान करेंगे। श्री राम कथा के आयोजन से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर सर पर कलश रखकर भगवान के भजनों पर झूमती नजर आईं। कथा का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा।