फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मां, पिता और बहन डॉक्टर...अब बेटे ने भी किया कमाल, एमबीबीएस में हासिल किए 11 मेडल

आगरा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सर्वाधिक मेडल एसएन मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस के छात्र शिखर सिंह ने प्राप्त किए। उन्होंने 11 मेडल प्राप्त किए हैं, जिसमें 10 स्वर्ण और एक रजत पदक है। उन्होंने अपनी सफलता पर कहा कि वह नियमित पढ़ाई करते हैं। साथ ही खुद को फिट रखने के लिए खानपान और व्यायाम पर भी ध्यान देते हैं। सुबह 3 से 5 किमी दौड़ नियमित करते हैं। शिखर सिंह का पूरा परिवार चिकित्सक है। इनके पिता प्रो. हरी सिंह एसएन मेडिकल कॉलेज में रेडियो डायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष हैं। इनकी मां प्रो. शिखा सिंह एसएन कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष हैं। इनकी बड़ी बहन मिनी सिंह केजीएमयू लखनऊ से इंटर्नशिप कर रही हैं। इनके पिता प्रो. सिंह ने बताया कि पत्नी शिखा को एमबीबीएस करने पर तीन स्वर्ण पदक और बेटी को दो स्वर्ण और दो रजत के साथ 4 पदक मिले हैं। मां प्रो. शिखा सिंह ने बताया कि परिवार में चिकित्सकीय माहौल रहने से पढ़ाई की सही दिशा भी मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें