फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाही जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती व इंतजामिया कमेटी के बीच नोकझोंक, ऑफिस खाली कराने पहुंचे थे पदाधिकारी

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की दोपहर बिजलीघर स्थित शाही जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी और इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। कमेटी के लोग शहर मुफ्ती का दफ्तर खाली कराना चाहते हैं। इसी बात को लेकर वहां पहुंचे थे। वहीं शहर मुफ्ती ने दफ्तर छोड़ने से इनकार कर दिया है। देखते ही देखते मस्जिद में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस टीम के साथ सीओ छत्ता आर.के सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से बात की। उन्हें समझाकर शांत कराया। इशके बाद मामला शांत हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें