आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं जिला माध्यमिक विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। दो आयु वर्गों में खिताब जीतकर सरस्वती विद्यालय ने प्रतियोगिता की समग्र ट्रॉफी अपने नाम की।