फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरकार! सफर में आफत बने सड़क के गड्ढे...

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए कई बार घोषणाएं कर चुकी है। अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी सड़कों की बदहाली मिट नहीं सकी है। सरकार के आदेशों पर कितना अमल हुआ यह आगरा-मथुरा हाईवे से जयपुर हाईवे को जोड़ने वाली वायु विहार रोड से जाना जा सकता है। यह सड़क करीब दो किलोमीटर तक बदहाल पड़ी है, जिसमें सैकडों गड्ढे हैं। तीन साल से जर्जर पड़ी इस सड़क पर बारिश के मौसम में पानी भर गया है, लोग पानी भरे गड्ढे के कारण गिरकर घायल होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई। इसके बाद भी यह सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर रोजाना हजारों लोगों का आना जाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें