फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सफाई के लिए एक तारीख, एक घंटा अभियान...; नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने किया शुभारंभ

महात्मा गांधी जयंती से पहले प्रदेश सरकार रविवार को एक तारीख, एक घंटा अभियान शुरू कर रही है। हाथी घाट पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने स्वच्छांजलि दी। नगर निगम के 100 पार्षद पूरे शहर में यह अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले शनिवार शाम को नगर निगम के सदन कक्ष में पार्षदों को इस अभियान से जुड़ने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संकल्प दिलाया गया। नगर निगम के पार्षद रविवार सुबह 10 बजे से एक घंटे लिए नगर निगम के कर्मचारी और जनता के सहयोग से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान कर रहे हैं। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एक तारीख, एक घंटा कार्यक्रम के तहत शहर के सभी 100 वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। शहर में 600 स्थल चिह्नित किए हैं जहां सफाई कराई जाएगी। कुछ स्थलों पर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें