फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में सराफा से लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन आरोपी दबोचे; एक के पैर में लगी गोली

Arun Parashar Updated Mon, 23 Mar 2026 07:03 PM IST

बिचपुरी से रुनकता वाले मार्ग पर गांव सदरवन के पास 17 मार्च को लूट हुई थी। गांव अटूस निवासी नीरेश बिचपुरी में अपनी दुकान बंद कर रिश्तेदार युवक के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में पीछा करते हुए आए तीन बदमाशों ने जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें एक बाइक पर तीन बदमाश जाते नजर आए। इसमें से एक का चेहरा साफ था। उसकी फोटो को यक्ष एप में डाला गया। उसके खिलाफ कुछ प्राथमिकी दर्ज थीं। इस पर पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। वह भागा हुआ है। पुलिस ने उसके कई सहयोगियों को शक के आधार पर थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को लूट में सुराग मिल गए। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी रोहित गोस्वामी, अंकित भगौर, प्रिंस को पथौली नहर के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी रोहित गोस्वामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें