आगरा में अबुल उलाह दरगाह कट पर रोडवेज की बसों के खड़े होने से हाईवे अवरुद्ध हो जाता है। जाम के हालात बन जाते हैं। भगवान टॉकीज फ्लाईओवर तक लंबा जाम लग जाता है। वहीं, हाईवे पर बसों के खड़े होते ही सवारियां दौड़ने लगती हैं। इस आपाधापी में कई बार बड़ी दुर्घटना भी हुई हैं। इस कट पर हमेशा ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं, लेकिन बाजवूद इसके समस्या से छुटकारा नहीं मिल सका है।