आगरा में बारिश से टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार तक दर्जनों जगह सड़कें धंस गई हैं। इससे राहगीरों में डर बना हुआ है। 100 फीट रोड, हाथरस रोड और जलेसर मार्ग पर एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे हैं। जो सालों से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इसके अलावा, जलभराव की वजह से मकानों की नींव भी ढह रही है, जिससे लोगों के घरों को खतरा हो गया है। हाथरस मार्ग पर जलभराव की वजह से रविवार सुबह 2 घंटे तक लंबा जाम लग गया। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। 5 मिनट की दूरी तय करने में घंटों लग रहे।