आगरा के मोती कटरा के पास एसएन मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के नजदीक सड़क धंस गई। यहां पानी और सीवर की लाइन लीक हो रही थी। खिड़की काले खां पुलिस चौकी की इमारत को भी इससे नुकसान पहुंचा है और वहां लगा 100 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। आसपास के क्षेत्र में आवागमन बंद कर दिया गया है। बैरिकेडिंग करके रास्ते रोक दिए गए हैं, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।