फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'व्यापारी को कोई कठिनाई तो तैयार खड़ा है संगठन'

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल आगरा की समीक्षा बैठक मंगलवार को जीवनी मंडी स्थित एक होटल में की गई। बैठक में विगत वर्ष संगठन की ओर से किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी समय में संगठन को आगरा जिले में सशक्त एवं संगठित बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने जिले और तहसील स्तर के सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक व्यापारियों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी व्यापारी को कोई कठिनाई आती है तो संगठन हर समय संघर्ष के लिए तैयार खड़ा है। संगठन के विस्तार, व्यापारी हितों की सुरक्षा और समस्याओं के निराकरण हेतु साझा प्रयासों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, अनुराग गोयल, राम कुमार गोयल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें