फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश ने बढ़ाई परेशानी, जगह-जगह लगा जाम

आगरा में बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे एमजी रोड और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत भगवान टाकीज पर हुई। बारिश खत्म होने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। सर्विस रोड पर वाहन फंस गए। दयालबाग और सूरसदन की तरफ भी लाइन लग गई। यही हाल हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास भी रहा। यहां पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। हाईवे के एक तरफ पानी भरने की वजह से वाहन फंस गए। शाम तकरीबन 4 बजे से शाम 6 बजे तक यही हाल रहा। पुलिसकर्मी धीरे-धीरे वाहनों को निकलवा रहे थे। यही हाल हरीपर्वत चाैराहे का भी रहा। सड़क पर गड्ढों में पानी भर गया। वाहनों की रफ्तार कम होने पर जाम लगने लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें