आगरा में मानसून से पहले रेलवे अलर्ट मोड में है। हर साल ट्रैक पर होने वाले जलभराव को रोकने के लिए रेलवे ने बुढ़ान सैयद, राजा की मंडी यार्ड और राजा की मंडी-आगरा कैंट रेलखंड को संवेदनशील घोषित किया है। नालों की सफाई और जल निकासी दुरुस्त कराने के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है, ताकि बारिश के दौरान ट्रेन संचालन प्रभावित न हो।