फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में रेलवे के गार्डर व्यापारियों के लिए बने मुसीबत...इन दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना

अरुन पाराशर Updated Fri, 06 Jun 2025 05:08 PM IST

आगरा के किदवई पार्क के पास स्थित रेलवे के ओवरब्रिज से रोज सैकड़ों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। ओवरब्रिज पर करीब डेढ़ साल से रेलवे के लोहे और प्री कास्ट गार्डर रखे हुए हैं। आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमारा माल लेकर रोजाना बड़े ट्रक और ट्रोला इस पुल से होकर आते हैं। पुल पर रखे गार्डर की वजह से लोडिंग वाहनों को निकलने और मोड़ने में काफी दिक्कत होती है। उन्हें दूसरे रास्ते से लाना पड़ता है या पुल से पहले ही रोकना होता है। रेलवे के गार्डर को यहां से हटाने की रेल प्रबंधक से मांग की है। जिससे वाहनों का आवागमन सही से हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें