एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट का शुभारंभ हुआ। यहां पर करीब 30 करोड़ की मशीन से लगाई गई है। इससे कैंसर के जख्म की सटीक सिकाई होगी। प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया ये बेहद आधुनिक मशीन है, इससे आगरा के आसपास के मरीज भी लाभान्वित होंगे। कैंसर रोग विभाग अध्यक्ष डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि इस मशीन से शरीर के सभी किसी भी हिस्से के अंग की रेडियोथैरेपी हो सकेगी। मरीजों को बहुत बड़ी सुविधा होगी। रियायती दर पर यहां रेडियोथेरेपी दी जाएगी। इस मशीन के लिए विशेष बनाकर बनाया गया है, जिसकी दीवारों की चौड़ाई 3.30 मीटर है। इसके चलते इसके खतरनाक किरणें किसी अन्य स्वस्थ लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।